आज के समय में ज्यादा ऑयल खाने और मसालेदार खाने से पेट में गैस की समस्या का सामना करना पड़ता है। यह एक सामान्य परेशानी है, जब पाद में गंदी बदबू आती है, तो यह पेट में पाचन तंत्र को सही से काम न करने की ओर इशारा हो सकता है।
अगर आप भी पाद की गंदी बदबू से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कि पाद से गंदी बदबू आने के क्या कारण हो सकते हैं?
अगर आपका खाना ठीक से डाइजेस्ट नहीं हो रहा तो आंतों में गैस बनने लगती है। ये गैस सल्फर युक्त होती है, जो बदबूदार होती है।
पाद से गंदी बदबू आने के पीछे प्याज, लहसुन, अंडे, गोभी, मांस, चना, राजमा आदि का सेवन भी हो सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में सल्फर होता है। इसे खाने से गैस तेज बदबू करती है।
कई बार आंतों में प्रोबायोटिक्स की कमी के कारण भी पाद से गंदी बदबू आ सकती है। दरअसल आंतों में अच्छे बैक्टीरिया की कमी के कारण बदबूदार गैस बनती है।
यदि पेट ठीक से साफ न हो तो मल आंतों में जमा रहता है और सड़ने के कारण गैस में बदबू आती है।
पाद की बदबू से छुटकारा पाने के लिए भारी और तली चीजों से बचें। इसके लिए दही, छाछ जैसे प्रोबायोटिक फूड्स को डाइट में शामिल करें।
इन कारणों से पाद से गंदी बदबू आती है। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com