शादी के बाद इन वजहों से बढ़ जाता हैं लड़कियों का वजन


By Prakhar Pandey13, May 2023 02:31 PMnaidunia.com

शादी के बाद

शादी के बाद महिलाओं का वजन बढ़ना काफी आम बात होती हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों शादी के बाद महिलाओं का वजन बढ़ने लगता हैं।

वजन

महिलाओं का वजन शादी के बाद इसलिए भी बढ़ने लगता हैं क्योंकि उन्हें खुद से ज्यादा अपने परिवार के हिसाब से खानपान के मामले में चलना पड़ता हैं।

खानपान

शादीशुदा महिलाएं शादी के बाद अपने घर में परिवार वालों को इंप्रेस करने के लिए तरह तरह के पकवान बनाती हैं और खुद भी वही खाती हैं। जिसके चलते उनके वजन पर फर्क पड़ने लगता हैं।

फिटनेस

मैरिड लड़कियां शादी के बाद अपनी फिटनेस को लेकर भी लापरवाह हो जाती हैं। ऐसा माना जाता हैं कि शादी से पहले लड़कियां अपनी हेल्थ और डाइट का ख्याल रखती हैं।

असमय खाना

शादीशुदा महिलाओं की एक दिक्कत यह भी होती हैं कि जब वह नए परिवार में जाती हैं तो अक्सर परिवार वालों के खाने के बाद ही खुद खाना खाती हैं। जिसके चलते उनका वजन बढ़ने लगता हैं।

जिम्मेदारी

जाहिर तौर पर शादी के बाद महिलाओं पर भी कई नई जिम्मेदारियां आ जाती हैं। जिसके चलते उन्हें स्ट्रेस की शिकायत भी होती हैं।

पार्टी

शादी के बाद महिलाओं को जमकर फैमिली फंक्शन और पार्टियां अटेंड करनी पड़ती हैं जिसके चलते भी उनके वजन पर असर पड़ता हैं।

स्ट्रेस

शादी के बाद अगर महिलाएं वर्किंग हो तो उन्हें अपने काम के साथ-साथ परिवार का भी टेंशन होता हैं जिसके चलते उन्हें काफी स्ट्रेस से गुजरना पड़ता हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहे naidunia.com के साथ

डायबिटीज कंट्रोल करना है तो इन फलों को चुनिए