आजकल खराब लाइफस्टाइल और आदतों के कारण बच्चों में आंखों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। आइए जानते हैं, इसके पीछे मुख्य वजह क्या है-
आज के दौर में बच्चे ज्यादातर समय मोबाइल, टैबलेट, टीवी और लैपटॉप के साथ बीता रहे हैं, जिसके कारण आंखों से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं।
ज्यादा पढ़ाई करने की वजह से बच्चों की आंखों पर स्ट्रेस बढ़ता है, जिससे मायोपिया होने का खतरा ज्यादा हो जाता है।
अगर माता-पिता को चश्मा लगा हुआ है, तो ऐसे में बच्चों की नजर कमजोर होने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है।
बच्चे अब ज्यादातर समय घर में बिताना पंसद कर रहे हैं। ऐसे में उनके शारीरिक विकास से साथ आंखों पर भी नकारात्मक असर हो सकता है।
लेटकर पढ़ना, कम रोशनी में पढ़ाई करना या किताबों को आंखों के ज्यादा नजदीक रखकर पढ़ने से आंखों की समस्या बढ़ सकती है।
बच्चे घर के खाने से ज्यादा फास्ट फूड्स खाना पसंद करते हैं। जिसकी वजह से विटामिन ए, सी और जरूरी पोषक तत्व ठीक ढ़ंग से नहीं मिल रहे हैं।
रोजाना पर्याप्त नींद न लेने की वजह से आंखों पर दवाब बढ़ता है। साथ ही, इससे आंखों से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।
इन गलतियों के कारण आंखों से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com