अक्सर लोग अपने घर को सजाने के लिए तोरण को मेन गेट पर लगाते हैं। इससे बाहरी लोग भी आर्किषत होते हैं। यह एक तरह से घर की शोभा को बढ़ाता है और इससे घर सुंदर भी लगता है। आइए जानते हैं कि तोरण क्यों लगाया जाता है-
ऐसा माना जाता है कि इसे घर के मेन गेट पर तोरण लगाने से सुख-संपन्नता आती है। इसे शुभता का प्रतीक माना जाता है। तोरण को घर पर किसी भी शुभ अवसर पर लगाया जाता है।
इसे शुभ अवसर पर बच्चे के जन्म, शादी, गृह-प्रवेश, मेहमानों के स्वागत या कोई विशेष पूजा के अवसर पर घर के मुख्य द्वार और खिड़कियों पर लगाया जाता है।
ऐसा कहते हैं कि तोरण लगाने से घर में सुख-समृद्धि का वास रहता है। इससे घर की शोभा भी बढ़ती है और सुख-शांति का वास होता है और वातावरण भी शुद्ध रहता है।
मुख्य द्वार पर पर तोरण लगाने से घर में नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं करती है। इसके साथ ही, मुख्य द्वार पर तोरण लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
दरवाजे पर तोरण लगाने से किसी भी तरह का जादू-टोने का असर घर पर नहीं करता है। इससे वह शक्तियां बाहर ही रुक जाती है और इससे किसी सदस्य को नुकसान नहीं होता है।
घर के मुख्य द्वार को सजाने के लिए तोरण का प्रयोग किया जाता है। घरों को सजाने के पीछे मुख्य कारण यह है कि धन की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करना और आकर्षित करना है।
इन कारणों से तोरण लगाया जाता है । एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM