सर्दियों के मौसम में अक्सर लोगों को आलस, ज्यादा नींद आना या काम में मन ना लगने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
सर्दियों में ज्यादा भारी और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर आहारों का सेवन करते हैं। इसलिए, शरीर सुस्त बन जाता है और नींद आने की समस्या होती है।
यह एक सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर विकार हो सकता है। इसमें लोगों में ज्यादा नींद और कम एनर्जी महसूस होती है।
शरीर में रात के समय मेलाटोनिन हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है, जिसकी वजह से नींद आती है। हांलाकि, सर्दियों में रात लंबी होती है।
सर्दियों में लोग अक्सर कंबल में बैठे रहते हैं, जिसकी वजह से आरामदायक माहौल बन जाता है और ज्यादा नींद आती है।
सर्दियों में शरीर को धूप कम मिलने के कारण विटामिन डी की कमी होने लगती है। जिसकी वजह से ज्यादा नींद महसूस होती है।
सर्दियों में लोग एक्सरसाइज नहीं करते हैं, जिसके कारण शरीर में सुस्ती और कमजोरी बनी रहती है और ज्यादा नींद महसूस हो सकती है।
सुबह के समय धूप में बैठें, हल्का खाना खाएं और एक्सरसाइज करें। ऐसा करने से नींद की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
इन कारणों से सर्दियों में ज्यादा नींद आ सकती है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें।