अक्सर लोगों के घरों में लड्डू गोपाल की प्रतिमा होती है और उनकी पूजा भी की जाती है। आइए जानते हैं कि लड्डू गोपाल को वैजयंती माला क्यों पहनते हैं-
लड्डू गोपाल की पूजा करते समय उनकी जरुरी चीजों का विशेष ध्यान रखा जाता है और उन्हें वैजयंती माला जरूर पहनाएं।
ऐसा कहा जाता है कि जो बीजों से बनी वैजयंती माला होती है वह भगवान कृष्ण को अर्पित करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है।
इस माला को माता लक्ष्मी का कारक माना जाता है। इसलिए भगवान कृष्ण के भक्त उन्हें वैजयंती माला जरूर चढ़ाते हैं, जिससे उनकी कृपा सदैव बनी रहें।
इस माला को भगवान को अर्पित करने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है और इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
इस माला को पहनने से व्यक्ति के ऊपर किसी प्रकार का काला-जादू या तंत्र-मंत्र नहीं होता है। इससे किसी हाय भी नहीं लगती है।
वैजयंती माला का अर्थ है जीत की माला जैसा की नाम से पता चल रहा है विजय दिलाने वाली माला। इसका शाब्दिक अर्थ होता है विजय होना।
इन कारणों से लड्डू गोपाल को वैजयंती माला पहनते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM