हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को जितना दर्जा दिया जाता है, उतना ही शमी के पेड़ को भी दिया जाता है। इन दोनों पेड़ों को पूजनीय स्थान दिया गया है। आइए जानते हैं कि शमी के पौधे की पूजा क्यों करते हैं-
शमी के पौधे की पूजा करने से शनि का प्रभाव कम होता है। साथ ही, शनि की कृपा बरसती है।
इस पौधे की पूजा करने से निगेटिविटी दूर होती है और घर में सुख,शांति और समृद्धि आती है।
इस पौधे की पूजा करने से घर की सारी बाधाएं दूर होती है। साथ ही, घर में खुशहाली का माहौल रहता है।
शमी के पेड़ की पूजा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। साथ ही, धन लाभ भी होता है।
शमी के पौधे की पूजा करने से भगवान शिव की कृप बनी रहती है और ये पेड़ शिवजी का प्रिय है।
इस पौधे की पूजा हर शनिवार को करनी चाहिए। इससे भगवान शिव और शनिदेव दोनों प्रसन्न रहते हैं।
इसलिए शमी के पौधे की पूजा करते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM