हिंदू धर्म में कलावा बांधने का विशेष महत्व है। इसे रक्षा सूत्र भी कहा जाता है। पूजा-पाठ में इसे बांधना शुभ माना जाता है। कलावा भगवान के आशीर्वाद का प्रतीक माना जाता है। आइए जानते है कि महिलाएं बाएं हाथ में कलावा क्यों बांधती है-
विवाहित महिलाओं के लिए बाएं हाथ में कलावा बांधना शुभ होता है। इससे जीवन में शांति बनी रहती है। साथ ही, मां लक्ष्मी और माता गोरी की कृपा प्राप्त होती है।
विवाहित महिलाओं को हाथ में कलावा बंधवाते समय उस हाथ की मुट्ठी बांध लेनी चाहिए और अपना दूसरा अपने सिर पर रखना चाहिए। इस कलावे को केवल 3 बार ही लपेटना चाहिए।
ऐसा माना जाता है कि कलाई पर कलावा बांधने से जीवन में आने वाली कई समस्याओं से रक्षा होती है। इसे बांधने से घर में नकारात्मक शक्तियों का वास नहीं होता।
जिसकी कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर होता है कलाई में लाल रंग का कलावा पहनने से मंगल ग्रह मजबूत होता है और जो भी संकट आने वाले होते हैं, वह भी टल जाते हैं।
हाथ में कलावा बांधने से व्यक्ति के जीवन की रक्षा होती है और बुरी शक्तियों से भी बचाता है। कुछ रोगों से बचाने में कलावा सहायक होता है।
ऐसा माना जाता है कि कलावे में देवी-देवता वास करते हैं। इसलिए कोइ इंसान आर्थिक समस्या का सामना कर रहा है, तो ऐसे में कलावा बांधने से उसे लाभ मिलता है।
इसलिए महिलाएं बाएं हाथ में कलावा बांधती है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM