आजकल देखने को मिलता हैं कि लोगों के बाल सफेद उम्र से पहले ही होने लग रही हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि बाल उम्र से पहले सफेद क्यों होते है?
अगर आपके भी बाल उम्र से पहले सफेद हो रहे हैं, तो इसका कारण बुरी आदतें और पोषक तत्व की कमियों के कारण हो सकती है। सफेद बाल चेहरे की सुंदरता को भी कम करते हैं।
अगर आपके बाल उम्र से पहले ही सफेद हो रहे हैं, तो शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है। कैल्शियम की कमी का असर हड्डियों और बालों पर पड़ता है।
बाल सफेद उम्र से पहले होने का एक कारण शरीर में आयरन की कमी भी हो सकती है। डाइट में आयरन से भरपूर फूड्स को शामिल करें।
बाल सफेद होने का मुख्य कारण आनुवंशिकता भी माना जाता है। यानी अगर आपके माता-पिता के बाल उम्र से पहले सफेद हुए हैं, तो आपके भी हो सकते हैं।
तनाव लेना ना केवल सेहत पर बल्कि बालों पर भी बुरा असर पड़ता है। अधिक तनाव के कारण शरीर में प्रोटीन की कमी होती है और फिर बाल उम्र से पहले सफेद होने लगते हैं।
उम्र से पहले बाल सफेद सिगरेट के कारण भी हो सकते हैं। सिगरेट पीने से हार्मोनल संतुलन बिगाड़ सकते हैं और बाल सफेद हो सकते हैं।
इन कारणों से बाल उम्र से पहले सफेद होने लगते हैं। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ