रमजान का महीना मुस्लिम धर्म को मानने वालों के लिए सबसे पवित्र माना जाता है। इस पूरे महीने में लोग रोजा, नमाज, कुरान और जकात निकलते हैं।
आपने अक्सर सुना या देखा होगा कि मुस्लिम धर्म के लोग जब रोजा खोलते है, तो सबसे पहले खजूर को खाते है। उसके बाद ही किसी चीज को खाते है।
खजूर से इफ्तार खोलने से क्या-क्या फायदे मिलता है। आइए इसको धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही नजरिए से जानते है।
इफ्तार करने के बाद व्यक्ति लंबे समय बाद खाना खाता है। ऐसे में पचाना भी जरूरी है, लेकिन अगर आप खजूर का सेवन करते है, तो भोजन जल्दी पचता है क्योंकि खजूर में फाइबर पाया जाता है।
खजूर में कैलोरी भी पाई जाती है, जिसको खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा प्राप्त होती है। इसलिए, खजूर से इफ्तार खोलना चाहिए।
अब धार्मिक महत्व की बात करें, तो खजूर से इफ्तार खोलना सुन्नत ए रसूल होता है। सुन्नत ए रसूल का अर्थ है, जो कम पैगंबर मुहम्मद ने किया। पैगंबर ए इस्लाम इफ्तार को खजूर से खोलते थे।
सुन्नत ए रसूल को फॉलो करने से व्यक्ति को सवाब हासिल होता है इसलिए रमजान के महीने में लोग खजूर से इफ्तार खोलते है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
खजूर से इफ्तार खोलना इस्लाम में अफजल माना जाता है। धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ