कई लोगों को सोते हुए मुंह से झाग निकलने की समस्या होती है। यह एक आम बात है। रात को जब यह सोते समय निकलती है तो सुबह इसके निशान भी हमारे मुंह पर बने होते हैं।
रात को सोते वक्त मुंह से झाग निकलना एक सामान्य और प्राकृतिक प्रक्रिया है। मेडिकल साइंस के मुताबिक, यह कई कारणों से हो सकता है। चलिए जानते हैं इसके पीछे क्या कारण है और इससे बचाव कैसे कर सकते हैं।
कुछ लोगों को सोते हुए मुंह से सांस लेने की आदत होती है। जिसके कारण मुंह से लार निकलने की परेशानी हो सकती है।
एसिड रिफ्लक्स के कारण गले में जलन की समस्या हो सकती है, जिससे लार ज्यादा बनती है। इसका कारण कुछ दवाओं का सेवन भी हो सकती है।
मस्तिष्क या नर्वस सिस्टम से जुड़ी समस्याओं जैसे- स्ट्रोक या पार्किंसन रोग में लार नियंत्रित करना मुश्किल हो सकता है, जिसके कारण मुंह से झाग निकल सकती है।
इसके लिए आपको अपनी डाइट में बदलाव करना चाहिए। जल्दी पचने वाले भोजन को डाइट में शामिल करें।
साफ आपके मुंह से झाग न निकले इसके लिए आपको अपनी सोने का पोजीशन बदलना चाहिए। सोते समय पीठ के बल सोने की कोशिश करें और नाक को साफ रखें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, इसके लिए आप विशेषज्ञों से सलाह ले सकते हैं।
इसी तरह की हेल्थ से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com