पॉटी से गंदी बदबू क्यों आती है?


By Ritesh Mishra15, May 2025 01:12 PMnaidunia.com

पॉटी एक ऐसा विषय है, जिस पर लोग बात करने से अक्सर शर्माते हैं। पेट साफ रखने हर किसी के लिए जरूरी है। पॉटी के रंग, टेक्सचर और बदबू ये तीनों आपकी सेहत के लिए बड़े संकेत देता है। मल के बदबू को नजरअंदाज करना ठीक नहीं होता है।

मल से बदबू आने के कारण

अगर आपके मल से भी अचानक बहुत ज्यादा बदबू आ रही है तो इसके पीछे जैविक क्रियाओं का नतीजा होती है। चलिए जानते हैं पॉटी से तेज दुर्गंध आने के क्या कारण हो सकते हैं।

पाचन तंत्र में गड़बड़ी

पॉटी से गंदी बदबू आने के पीछे अपच, गैस, कब्ज और डायरिया होना हो सकता है। कई बार भोजन ठीक से न पचने के कारण बदबू आ सकती है।

आंतों में मौजूद बैक्टीरिया

खाना पचाने में के लिए हमारे आंतों में गुड और बैड बैक्टीरिया होते हैं। जब ये बैक्टीरिया खाने के कुछ हिस्सों को तोड़ते हैं, तो गैस बनती है, जो गंध का मुख्य कारण होती है।

दवाओं का असर

कई बार ज्यादा दवाइयां खाने से भी पॉटी के रंग और बदबू में बदलाव का कारण बन सकती है। कुछ दवाएं पाचन को प्रभावित करती हैं और आंतों के बैक्टीरिया को बदल देती हैं। जिससे मल की गंध में बदलाव आ सकता है।

डाइट हो सकता बदबू का कारण

पॉटी से गंदी बदबू आने के पीछे डाइट का भी हाथ हो सकता है। ज्यादा प्रोटीन, मांस, प्याज, लहसुन, दूध, बीन्स या फाइबर से भरपूर चीजें खाने पर भी मल से बदबू आ सकती है।

डायरिया के कारण बदबू

अगर कोई व्यक्ति डायरिया से पीड़ित है तो उसके मल से गंदी बदबू आना आम बात है। इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है। इनकी हम अपनी तरफ से कोई पुष्टि नहीं करते हैं।

पॉटी से गंदी बदबू इन कारणों से आ सकती है। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

रोज 5 किशमिश खाने के 5 फायदे