लैट्रिन से खून क्यों आता है?


By Ritesh Mishra24, Mar 2025 04:11 PMnaidunia.com

आज के समय में गलत खान पान और खराब लाइफस्टाइल के कारण पेट से जुड़ी परेशानियां तेजी से बढ़ रही हैं। शरीर में दिखने वाली कुछ परेशानियां हमें सोचने और डरने पर मजबूर कर देती हैं। लैट्रिन से खून आना गंभीर परेशानियों में से एक है।

लैट्रिन में ब्लड आना

लैट्रिन से खून आना कोई रोग नहीं है। लेकिन, यह कुछ बीमारियों का संकेत जरूर हैं। अगर आपके भी लैटिन से खून आ रहा है, तो चलिए जानते हैं यह किन बीमारियों का संकेत हो सकता है।

बवासीर के कारण लैट्रिन से खून

अगर लैट्रिन के दौरान खून की कुछ बूंदें गिर रही हैं और दर्द हो रहा, तो यह बवासीर का संकेत हो सकता है। यह परेशानी लंबे समय तक कब्ज या ज्यादा देर बैठने से हो सकता है।

एनल फिशर के कारण लैट्रिन से खून

गुदा के पास छोटी दरारें पड़ने से मल त्याग के समय तेज जलन और खून आ सकता है। इसका कारण ज्यादा मसालेदार खाने और सख्त मल हो सकते है।

Constipation के कारण लैट्रिन से खून

ज्यादा समय तक कब्ज रहने से मल सख्त हो जाता है और जोर लगाने पर गुदा छिल सकता है। इससे हल्का खून आ सकता है।

पेप्टिक अल्सर के कारण खून आना

अल्सर या पेट की अंदरूनी समस्या के कारण मल में काला या लाल खून दिख सकता है। यह एसिडिटी और गलत खानपान की वजह से हो सकता है।

लैट्रिन से खून आने पर न खाएं ये चीजें

अगर आपके लैट्रिन से खून आ रहा है तो ऐसे में आपको तैलीय पदार्थ, चाय कॉफी, जंक फूड और मैदे से बनी चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए।

इस कारण लैट्रिन से खून आता है। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए खाएं 5 स्वादिष्ट फल