शाम 4 बजे के बाद भूलकर भी न खाएं फल


By Sahil20, Jul 2024 05:20 PMnaidunia.com

फल खाने का समय

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि खाने की तरह फल खाने का भी एक निश्चित समय होता है। किसी भी टाइम फल खाने की आदत स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है।

4 बजे से पहले खा लें फल

आयुर्वेद में बताया गया है कि व्यक्ति को 4 बजे यानी सूर्यास्त से पहले फल खाने चाहिए। इसके बाद ज्यादातर फलों को पचाने में मुश्किल होती है।

पाचन प्रक्रिया होती है सुस्त

सूर्यास्त के बाद पाचन प्रक्रिया सुस्त हो जाती है। यही कारण है कि फलों को पचाने में शरीर समर्थ नहीं होता है और डाइजेस्टिव सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव पैदा हो जाता है।

नींद आने से जुड़ी समस्या

शाम 4 बजे या रात को फल खाने से नींद न आने की समस्या होने लगती है। रात को सही से न सोने पर शरीर में नींद की कमी हो जाएगी, जिसकी वजह से अनेक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

भोजन के तुरंत बाद खाएं फल

फल खाने का सही समय है कि आप भोजन के साथ या खाना खाने के तुरंत बाद फल खाएं। ऐसा दोपहर के समय करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

एक समय में एक फल खाएं

कुछ लोग फल खाने के दौरान गलती करते हैं कि एक साथ कई अलग-अलग फ्रूट्स का सेवन करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए सही नहीं होता है।

पाचन क्रिया होती है प्रभावित

एक साथ कई फल खाने से पाचन क्रिया प्रभावित होती है। जब फल नहीं पचेंगे तो शरीर को उनके पोषक तत्वों की प्राप्ति भी नहीं हो पाएगी। 

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी को सलाह के तौर पर न देखें। विषय से जुड़ी अधिक और सटीक जानकारी के लिए हमेशा एक्सपर्ट्स से संपर्क करें।

यहां हमने जाना कि शाम 4 बजे के बाद फल क्यों नहीं खाने चाहिए। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाते हैं ये फूल