1 का सिक्का शुभ क्यों माना जाता है?


By Ayushi Singh09, Sep 2024 04:55 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में 1 का सिक्के का बहुत महत्व है। हर शुभ कामों में इसका प्रयोग किया जाता है और शगुन के तौर पर सभी लोगों को दिया भी जाता है। आइए जानते हैं कि 1 का सिक्का शुभ क्यों माना जाता है-

माना जाता है शुभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी रस्म में 1 का सिक्का का शुभ माना जाता है। इसे कोई भी नहीं बांट सकता है। इसलिए शुभ कामों में 1 का सिक्का का प्रयोग किया जाता है।

होता है लाभ

ऐसा माना जाता है कि किसी दूसरे इंसान को 1 का सिक्का देने से जीवन में आर्थिक लाभ प्राप्त होता है और बरकत भी बनी रहती है।

प्राप्त होती है कृपा

ऐसा कहा जाता है कि शगुन के लिफाफे में 1 का सिक्का लगाने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और आशीर्वाद भी बना रहता है।

शुभता और समृद्धि का प्रतीक

हिंदू धर्म में 1 का सिक्के को शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। हर शुभ कामों में इसका प्रयोग करने से सारे काम बनते हैं।

चमक जाती है किस्मत

ऐसा माना जाता है कि किन्नर के हाथ पर 1 का सिक्का रखने से उस इंसान की किस्मत चमक जाती है। इससे उनका भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।

होता है धन लाभ

तकिए के नीचे 1 का सिक्का रखने से जीवन में धन लाभ के योग बनते हैं और माता लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है।

इन कारणों से 1 का सिक्का शुभ माना जाता है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

बाथरूम में मनी प्लांट लगाने से धन कैसे आएगा?