नवरात्रि के पहले दिन जौ क्यों बोए जाते हैं?


By Ayushi Singh28, Sep 2024 04:50 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना के समय जौ की सबसे पहले पूजा की जाती है और उसे कलश में भी स्थापित किया जाता है। आइए जानते हैं कि नवरात्रि के पहले दिन जौ क्यों बोए जाते हैं-

दूर होती है परेशानियां

नवरात्रि के पहले जौ बोने से जीवन की सारी परेशानियां दूर होती है और खुशियों का आगमन होता है।

बनी रहती है सुख-समृद्धि

नवरात्रि के पहले जौ बोने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है और इससे परिवार में शांति के साथ प्रेम भी बना रहता है।

उत्साह का संचार

नवरात्रि का पर्व नए सिरे से शुरुआत का प्रतीक है। जौ बोने से जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है।

भरा रहता है भंडार

नवरात्रि के पहले जौ बोने से घर में धन-धान्य का भंडार भरा रहता है और आर्थिक समस्या से छुटकारा मिलता है।

शांति और समृद्धि

जौ को मां दुर्गा की उपासना का प्रतीक माना जाता है। इसे बोने से घर में शांति और समृद्धि का आगमन होता है।

बनी रहती है खुशहाली

नवरात्रि से पहले जौ बोने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है और इससे रिश्ते मजबूत होते हैं। मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है

इन कारणों से नवरात्रि के पहले दिन जौ बोए जाते हैं। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

एकादशी पर कौन-से रंग के कपड़े पहनने चाहिए?