शरीर में कैल्शियम की कमी आपकी हड्डियों को कमजोर कर सकती है। आइए जानते है आखिर शरीर के लिए क्यों जरूरी हैं कैल्शियम?
शरीर में कैल्शियम होना बेहद आवश्यक होता है। मांसपेशियों और नस संबंधी गतिविधियों का चलाने और दिल की धड़कन को सामान्य रूप से बनाए रखने में कैल्शियम बेहद मददगार होता है।
बॉडी में लगभग 90 फीसदी से अधिक कैल्शियम हड्डियों और दांतों में पाया जाता है। इसकी कमी के चलते ही दांत और हड्डियां कमजोर होने लगती है।
कैल्शियम बॉडी में सिर्फ हड्डियों को ही मजबूत नहीं करता बल्कि डायबिटीज, कैंसर और हाई ब्लड प्रेशर से भी शरीर का बचाव करता है।
शरीर में अगर कैल्शियम भरपूर मात्रा में होने से आपका वजन भी संतुलित रहता है। यह पोषक तत्व शरीर में नर्वस सिस्टम के माध्यम से मांसपेशियों को गतिशील बनाने में मदद करता है।
प्रेग्नेंसी के दौरान पेट में पल रहे शिशु की हड्डियों के विकास के लिए गर्भवती स्त्रियों को कैल्शियम युक्त चीजों का जरूरत के हिसाब से भरपूर मात्रा में सेवन करना चाहिए।
दूध को कैल्शियम के सबसे प्रमुख सोर्स माना जाता है। एक ग्लास दूध में औसतन 300 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। इसके अलावा अन्य डेयरी प्रोडक्ट जैसे दही, पनीर, चीज में भी कैल्शियम पाया जाता है।
सफेद रंग के फलों और सब्जियों में भी भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। अच्छी मात्रा में कैल्शियम के लिए आपको नारियल, अमरूद, केला, शरीफा, गोभी, मूली आदि का सेवन करना चाहिए।