भगवान के सामने नारियल क्यों फोड़ा जाता है?


By Amrendra Kumar Yadav05, Jul 2024 03:22 PMnaidunia.com

नारियल का विशेष महत्व

किसी भी पूजा-पाठ में नारियल का अत्यधिक महत्व होता है। इसके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है और अनुष्ठान पूर्ण नहीं होता है।।

नारियल फोड़कर की जाती है शुभ कार्य की शुरुआत

किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत नारियल फोड़कर की जाती है। ऐसे में जानेंगे कि नारियल को फोड़ना शुभ क्यों माना जाता है?

त्रिदेवों का होता है वास

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नारियल में त्रिदेवों का वास होता है। इसे श्रीफल के नाम से भी जानते हैं। घर में नारियल रखने से सुख-समृद्धि का वास होता है।

मां लक्ष्मी की प्राप्त होती है कृपा

नारियल को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। इसे घर में रखने से मां लक्ष्मी का वास होता है और आर्थिक रूप से होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

भगवान होते हैं प्रसन्न

ऐसी मान्यता है कि भगवान के सामने नारियल फोड़ने से प्रसन्न होते हैं। नारियल फोड़ने का अर्थ होता है कि अहंकार को छोड़कर व्यक्ति भगवान के चरणों में समर्पित होता है।

दूर होती है नकारात्मक ऊर्जा

वहीं, भगवान के समक्ष नारियल फोड़ने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

घर में छिड़कें नारियल पानी

नारियल को फोड़ने के बाद इसका जल पूरे घर में छिड़कें। ऐसा करने से परिवार के लोगों के बीच प्यार बढ़ता है और कार्यों में सफलता मिलती है।

देवी-देवताओं को अर्पित किया जाता है नारियल

नारियल के बिना कोई भी पूजा, हवन आदि पूर्ण नहीं माना जाता है। नारियल अर्पित करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

नारियल फोड़ने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com

भाग्य चमकाने के लिए नहाने के पानी में क्या मिलाएं?