भाई दूज के दिन भाई को नारियल क्यों दिया जाता है?


By Ayushi Singh02, Nov 2024 12:06 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में भाई दूज का विशेष महत्व है और यह त्योहार भाई-बहन के प्रेम को दर्शाता है। आइए जानते हैं कि भाई दूज के दिन भाई को नारियल क्यों दिया जाता है-

रक्षा का प्रतीक

भाई दूज के दिन भाई को नारियल इसलिए दिया जाता है क्योंकि इसे रक्षा का प्रतीक माना जाता है और इसे सारे संकट दूर होते हैं।

दूर होती है नकारात्मक ऊर्जा

भाई दूज के दिन भाई को नारियल देने से उसके जीवन से सारी नकारात्मकता दूर होती है और आशीर्वाद प्राप्त होता है।

लेती है संकल्प

भाई दूज के दिन बहन भाई को नारियल देकर संकल्प लेती है कि भाई के जीवन की सारी समस्या दूर रहें और सुख-शांति बनी रहें।

लंबी उम्र की कामना

इस दिन बहन अपने भाई को तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर उसे नारियल देती है और उसके लंबी उम्र की कामना करती है।

बना रहता है प्रेम

इस दिन बहन अपने भाई को नारियल देती है,जिससे दोनों का प्रेम बना रहता है और रिश्ता मजबूत होता है।

सादगी और सौभाग्य

ऐसा माना जाता है कि नारियल सादगी और सौभाग्य का प्रतीक है,जो भाई को समृद्धि प्रदान करता है।

इन कारणों से भाई दूज के दिन भाई को नारियल दिया जाता है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

शनि दोष से मुक्ति के उपाय