घर में शंख क्यों रखा जाता है?


By Ayushi Singh25, Feb 2025 11:00 AMnaidunia.com

हिंदू धर्म में शंख का विशेष महत्व है और इसे पूजा-पाठ के दौरान प्रयोग किया जाता है। आइए जानते हैं कि घर में शंख क्यों रखा जाता है-

माना जाता है शुभ

घर में शंख रखना शुभ माना जाता और इससे घर-परिवार में सुख-शांति का वास होता है। साथ ही, शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

दूर होती है नकारात्मक ऊर्जा

घर में शंख रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही, वातावरण शुद्ध होता है।

दूर होता है तनाव

कहा जाता है कि घर में शंख रखने से तनाव दूर होता है और इससे मानसिक शांति भी मिलती है। इससे विचारों में बदलाव होते हैं।

धन और समृद्धि होते हैं आकर्षित

घर में शंख रखने से धन और समृद्धि आकर्षित होती है और इससे परिवार के लोगों में बरकत बनी रहती है। इससे आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।

पूर्ण होती है मनोकामना

घर में शंख रखने और उसकी पूजा करने से जीवन की सारी मनोकामना पूर्ण होती है। इससे देवी-देवता की कृपा प्राप्त होती है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

इन कारणों से घर में शंख रखा जाता है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

घर में रोज रामायण पढ़ने से क्या होता है?