महाकुंभ से तुलसी का पौधा लाना शुभ क्यों होता है?


By Ayushi Singh16, Jan 2025 11:40 AMnaidunia.com

महाकुंभ से जुड़ी हर चीज को शुभ माना जाता है, वहीं तुलसी के पौधे को पूजनीय भी माना जाता है। आइए जानते हैं कि महाकुंभ से तुलसी का पौधा लाना शुभ क्यों होता है-

आती है आध्यात्मिक ऊर्जा

महांकुभ गंगा, सरस्वती, यमुना जैसे पवित्र स्थानों के पास से तुलसी लाना उन नदियों के आध्यात्मिक ऊर्जा को घर लाता है।

दूर होती है नकारात्मक ऊर्जा

महाकुंभ से तुलसी का पौधा लाने से घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

प्राप्त होती है कृपा

इस जगह से लाए हुए तुलसी के पौधे की पूजा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।

शांत होते हैं पितृदोष

माना जाता है कि महाकुंभ से तुलसी का पौधा लाकर घर में स्थापित करें और रोजाना उसकी पूजा-अर्चना करने से पितृदोष शांत होते हैं।

दूर होती है दरिद्रता

तुलसी का पौधा महाकुंभ जैसी धार्मिक जगह से लाने पर सेहत में सुधार होता है और इससे घर से दरिद्रता भी दूर होती है।

परिवार में सकारात्मक बदलाव

तुलसी के पौधे को शुद्धता, भक्ति और धर्म का प्रतीक है, जो परिवार के लोगों में सकारात्मक बदलाव लाता है। इससे घर में खुशहाली बनी रहती है।

महाकुंभ से तुलसी का पौधा लाना शुभ होता है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

गुरुवार को भगवान विष्णु को कौन सा चंदन अर्पित करें?