हवन में आम की लकड़ी क्यों जलाई जाती है?


By Ayushi Singh24, Sep 2024 06:17 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में आम के पेड़ का विशेष महत्व है। इस पेड़ में भगवान हनुमान का वास होता है। अकसर पूजा पाठ में इस पेड़ की लकडी का प्रयोग किया जाता है। आइए जानते हैं कि हवन में आम की लकड़ी क्यों जलाई जाती है-

माना जाता है प्रतीक

आम की लकड़ी को पवित्रता,उर्वरता, और देवत्व  का प्रतीक माना जाता है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

आती है शांति

आम की लकड़ी से हवन करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और खुशहाली भी आती है।

दूर होती है नकारात्मक ऊर्जा

आम की लकड़ी से हवन करने पर घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

वातावरण होता है शुद्ध

आम की लकड़ी से हवन करने पर घर का वातावरण शुद्ध होता है और इससे मन को शांति भी मिलती है। घर में भी शांति बनी रहती है। 

प्राप्त होती है कृपा

आम की लकड़ी से हवन करने पर देवी-देवता की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही, देवी-देवता घर में वास भी करते हैं।

आती है खुशहाली

आम की लकड़ी से हवन करने पर घर में खुशियों का आगमन होता है और परिवार के बीच में प्रेम भी बढ़ता है।

इन कारणों से हवन में आम की लकड़ी जलाई जाती है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

काली मिर्च के टोटके बना सकते हैं अमीर