बेकार नहीं जाती दुआएं, जीवन के इस पड़ाव पर आती हैं काम


By Prakhar Pandey16, Mar 2024 08:59 AMnaidunia.com

जीवन के पड़ाव

हर इंसान के जीवन में कई पड़ाव आते है, जिसमें उसे दुआओं की जरूरत होती है। आइए जानते हैं आपके अच्छे कर्मों के फल आपको जीवन के किस पड़ाव पर मिलते हैं?

काम आती हैं दुआएं

जीवन में जानें अनजाने में किए गए पुण्य से मिलने वाली दुआएं कभी भी बेकार नहीं जाती है। ऐसे में हमेशा जीवन में अच्छाई करते रहना चाहिए।

भलाई करना न छोड़े

जीवन में कभी भी भलाई करने के रास्ते को न छोड़े। अगर आप आज किसी की भलाई करते हैं तो भविष्य में यह दुआ के रूप में आपके काम आएगा।

सफलता का साथी

जब आप जीवन में किसी मोड़ पर सफल होते हैं तो यह सिर्फ आपकी मेहनत नहीं बल्कि उन लोगों की दुआओं का भी नतीजा होता है, जिनके लिए आप बुरे वक्त में खड़े हुए थे।

कब काम आती हैं दुआएं?

बड़ों और जरूरतमंद के लिए की गई भलाई की दुआएं जीवन के हर मोड़ पर काम आती है। दुआओं में भी इतनी शक्ति होती है कि वो आपकी बला को टाल सकती है।

गंभीर परिस्थिति

कई बार जीवन में ऐसी गंभीर परिस्थिति बन जाती है। जब आप चाह कर भी पैसे और दौलत से उससे नहीं जीत सकते हैं, ऐसे मौकों पर सिर्फ दुआएं ही काम आती है।

खराब समय

अच्छे कर्मों का फल आपको आपके सबसे खराब समय पर भी मिल सकता है। जाने-अनजाने में किए गए पुण्य कर्मों का लाभ जीवन में कठिन समय में मिलता है।

कर्म का फायदा

अच्छे कर्म कभी भी बेकार नहीं जाते है। अच्छे कर्म करने वाले जीवन में उच्च स्थान प्राप्त करते है, उनकी आयु में बढ़ोतरी होती है और कभी भी किसी चीज की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।

दुआओं से जुड़ी यह स्टोरी आपको पसंद आई तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कपूर के साथ हींग जलाने से क्या होता है?