हिंदू धर्म में बेलपत्र को विशेष महत्व है। इसे शिवलिंग पर चढ़ाने से शिव जी की कृपा प्राप्त होती है और सारी इचछाएं भी पूरी होती है। आइए जानते हैं कि बेलपत्र पर राम क्यों लिखा जाता है-
ऐसा माना जाता है कि बेलपत्र पर राम का नाम लिखने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और उन्हें ये नाम काफी प्रिय है।
ऐसा माना जाता है कि शिव जी को प्रसन्न करने के लिए और उनकी आराधना के लिए माता पार्वती ने राम का नाम लिखने के लिए बेलपत्र का उपयोग किया था।
सावन के समय में बेलपत्र पर राम का नाम लिखने से और उसे शिवलिंग पर अर्पित करने से सारी मनोकामना पूर्ण होती है।
बेलपत्र पर राम का नाम लिखने भगवान शिव के साथ श्रीराम की भी कृपा प्राप्त होती है और आशीर्वाद बना रहता है।
राम नाम का जप और लेखन दोनों ही शिव आराधना के अंग है। राम नाम में अद्भुत शक्ति है, लेकिन इसे बेलपत्र पर लिखने से इसका प्रभाव ओर बढ़ जाता है।
बेलपत्र पर राम का नाम चंदन से लिखना चाहिए। इससे शिव जी जल्दी प्रसन्न होते हैं और धन-धान्य की प्राप्त भी होती है।
इन वजहों से बेलपत्र पर राम नाम लिखा जाता है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM