करवा चौथ के दिन चांद को देखकर व्रत क्यों खोला जाता है?


By Ayushi Singh18, Oct 2024 07:00 AMnaidunia.com

हिंदू धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। आइए जानते हैं कि करवा चौथ के दिन चांद को देखकर व्रत क्यों खोला जाता है-

पुरुष रुपी ब्रह्मा

ऐसा माना जाता है कि चंद्रमा पुरुष रुपी ब्रह्मा का रुप है। इसलिए महिलाएं चांद देखकर व्रत को खोलती है।

मिलता है वरदान

करवा चौथ के दिन चांद को देखकर व्रत खोलने से लंबी उम्र का वरदान मिलता है और इससे पाप नष्ट होते हैं।

करती है प्रार्थना

ऐसा माना जाता है कि चांद की पूजा करने से जीवन खुशहाल रहता है और महिलाएं अपने पति के लिए प्रार्थना करती है।

अंखड सौभागयवती का वरदान

सुहागिन महिलाओं के चांद की पूजा करने से  अंखड सौभागयवती का वरदान प्राप्त होता है और माता पार्वती की कृपा मिलती है।

दूर होती है नकारात्मक ऊर्जा

करवा चौथ के दिन चांद की पूजा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

सुखी रहता है जीवन

करवा चौथ के दिन चांद की पूजा करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है और इससे पति-पत्नी के बीच में प्रेम बना रहता है।

इन कारणों से करवा चौथ के दिन चांद को देखकर व्रत खोला जाता है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

सुख-समृद्धि के लिए दीपावली पर करें इन 3 मंत्रों का जाप