वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में स्लैब का होना जरूरी है, लेकिन नियमों को ध्यान रखकर ही प्रयोग करना चाहिए। आइए जानते हैं कि किचन की स्लैब को क्यों अशुभ माना जाता है-
किचन की स्लैब दक्षिण दिशा में नहीं होना चाहिए। इस दिशा को यमराज की दिशा मानी जाती है और यह अशुभ भी है।
कभी-भी किचन में स्लैब पर रोटियां नहीं बेलनी चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है और घर में अशांति आती है।
कभी-भी काले रंग के स्लैब का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इससे जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
किचन में हमेशा सामान को सजाकर रखना चाहिए। इसे इधर-उधर नहीं फैलाकर नहीं रखना चाहिए। इससे वास्तु दोष बढ़ता है।
हमेशा किचन में पीले रंग या नारंगी रंग की स्लैब लगानी चाहिए। इससे घर-परिवार में शांति बनी रहती है।
वास्तु के अनुसार किचन में नियमों के अनुसार काम करना चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
इन कारणों से किचन की स्लैब को अशुभ माना जाता है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM