हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना जाता है और इस पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है। आइए जानते हैं कि कार्तिक मास में तुलसी का पौधा क्यों लगाया जाता है-
ऐसा माना जाता है कि तुलसी को भगवान विष्णु की पत्नी कहा गया है और इससे उनकी कृपा प्राप्त होती है।
कार्तिक मास में तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे जीवन की सारी मनोकामना पूर्ण होती है।
कार्तिक मास में तुलसी के पौधे को लगाने से कई गुना शुभ फलों की प्राप्ति होती है और इससे जीवन खुशहाल रहता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है।
कार्तिक मास में तुलसी के पौधे को लगाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
इस दौरान तुलसी का पौधा लगाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और इससे परिवार के बीच में प्रेम बना रहता है।
इन कारणों से कार्तिक मास में तुलसी का पौधा लगाया जाता है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM