कलश पर रखे नारियल में कलावा क्यों बांधा जाता है?


By Ayushi Singh07, Oct 2024 06:59 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में नारियल का विशेष महत्व है और इसे कलश पर रखना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि कलश पर रखे नारियल में कलावा क्यों बांधा जाता है-

धार्मिक अनुष्ठान

हिंदू धर्म में जब कोई पूजा पाठ होती है, तो नारियल का प्रयोग किया जाता है। नारियल के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है।

पूर्ण होती है मनोकामना

ऐसा माना जाता है कि नारियल पर कलावा लपेटते समय कोई मनोकामना बोलते हैं, तो वह मनोकामना पूरी होती है।

आती है खुशहाली

कलश पर रखे नारियल में कलावा बांधने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। कलावा को पवित्र धागा माना जाता है।

प्राप्त होती है कृपा

नारियल में कलावा लपेटने से घर में माता लक्ष्मी का वास होता है और उनकी कृपा भी प्राप्त होती है।

आर्थिक स्थिति होती है मजबूत

नारियल में कलावा लपेटने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और जीवन में धन लाभ के योग बनते हैं। 

दूर होती है नकारात्मक ऊर्जा

कलश पर रखे नारियल में कलावा बांधने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

इन कारणों से कलश पर रखे नारियल में कलावा बांधा जाता है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

पार्टनर से बोलेंगे ये 6 झूठ, तो रिश्ता होगा मजबूत