दिवाली के दिन लक्ष्मी जी की आरती क्यों नहीं करनी चाहिए?


By Sahil26, Oct 2024 09:00 AMnaidunia.com

मां लक्ष्मी की आरती न करें

दीपावली के दिन मां लक्ष्मी की आरती नहीं की जाती है। चलिए विस्तार से जानते हैं कि ऐसा करने की मनाही आखिर क्यों होती है।

धन की देवी घर से चली जाएंगी

आरती के बाद सभी लोग उठकर चले जाते हैं, जिसके कारण धन की देवी मां लक्ष्मी भी वापिस लौट जाती हैं। यही कारण है कि दिवाली पूजा में उनकी आरती नहीं की जाती है।

जीवन में होगी धन की कमी

मां लक्ष्मी घर से वापस चली जाएंगी तो पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इस वजह से उनकी आरती न करने की सलाह दी जाती है।

मां लक्ष्मी को होती है शांति पसंद

धन की देवी मां लक्ष्मी को शांति पसंद है और आरती के दौरान घंटी-शंख की आवाज ज्यादा होती है। वहीं, मां लक्ष्मी अशांत जगह पर नहीं आती हैं।

सादगी से करें भक्ति

मां लक्ष्मी की भक्ति शांति और सादगी के साथ की जाती है। दीपावली के दिन भी इस तरह से ही उनकी भक्ति करने का महत्व होता है।

स्थायी निवास

दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को स्थायी निवास के लिए घर बुलाया जाता है। अगर पूजा के अंत में आरती करेंगे तो मां लक्ष्मी घर से वापिस लौट जाएगी।

मां लक्ष्मी की कृपा कैसे प्राप्त करें?

धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो दीपावली पूजा में उनकी चित्र या मूर्ति स्थापित करके विधि-विधान से पूजा करें।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई तमाम जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

दिवाली के दिन वास्तु दोष को कैसे दूर करें?