नींबू के अनगिनत फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान


By Shivansh Shekhar18, Aug 2024 07:09 PMnaidunia.com

गर्मी में नींबू का सेवन

गर्मी के दिन में शरीर का हाइड्रेट रहना बेहद ही जरूरी है। ऐसे में नींबू एक ऐसा चीज है जो आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। नींबू में कई लाभकारी गुण पाए जाते हैं।

5 चमत्कारी लाभ

आज हम आपको 5 ऐसे निम्बू के चमत्कारी लाभ के बारे में बताएंगे, जिसे जानकर आप कन्फ्यूज हो जाएंगे। इसके लाभ से आप हैरान रह जाएंगे।

पूरा नींबू है असरदार

विटामिन सी की मात्रा नींबू में भरपूर होता है। इसका उपयोग कई खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों में किया जाता है। नींबू का रस और छिलका दोनों का इस्तेमाल स्वाद बढ़ाने के लिए होता है।

सिर की रूसी खत्म

सिर में नींबू और गुड़ मिलाकर मलें और 5 से 8 घंटे के लिए रहने दें। ऐसा करने से सिर की रूसी और अंदर की गंदगी दूर हो जाएगी। अरहर के दाल में पीसकर भी लगा सकते हैं।

बालों का गिरना कम

नींबू के रस में आंवले को पीसकर बालों में लगाने से बालों का गिरना बंद हो जाएगा। जहां बाल न उगते हों, उस जगह पर नींबू का छिलका रगड़ें।

सर से जूं खत्म

लहसुन और नींबू के रस को मिलाकर बालों में लगाने से सर का जूं खत्म हो सकता है। इससे शरीर में उत्पन्न गर्मी शांत हो जाती है और दिमाग को आराम मिलता है।

पेट की समस्या दूर

नींबू के रस को 1/2 लीटर पानी में दो चुटकी नमक के साथ पीने से पेट की समस्या खत्म होती है। सिर में चक्कर आने पर 250 ग्राम पानी में नींबू का रस घोलकर उसमें थोड़ा शहद मिलाकर पीएं।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

फिटकरी के पानी से बाल धोने के फायदे