राशि के अनुसार नाम क्यों रखा जाता है?


By Ayushi Singh23, Jul 2024 07:00 AMnaidunia.com

जब कोई बच्चा जन्म लेता है, तो तभी से उसका भाग्य लिखा जाता है। राशि के अनुसार नाम रखने से जीवन में होने वाले सारे सुख-दुख तय हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि राशि के अनुसार नाम क्यों रखा जाता है-

ज्योतिष के अनुसार

वैदिक ज्योतिष के अनुसार राशि के अनुसार ही नाम रखा जाता है। इसी कारण किसी भी व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके जन्म के समय ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति की जानकारी देता है।

कर सकते हैं पता

इससे व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व, करियर, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन तथा व्यक्तिगत जीवन आदि के बारे में पता लगाया जा सकता है।

भुगतना पड़ता हैं फल

जन्म की राशि पर ही नाम रखना चाहिए, वरना लोगों को दो राशियों का फल भुगतना पड़ता हैं। इसलिए राशि के नाम अनुसार जो नाम है उससे मिलता हुआ रखना चाहिए।

बनाई जाती है कुंडली

इंसान के राशि के अनुसार ही कुंडली बनाई जाती है, जिससे उसके भविष्य के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है और जो भी बाधा आएं वह भी दूर हो सकें।

न बताएं नाम

ऐसा कहा जाता है कि किसी के सामने राशि के अनुसार रखा नाम नहीं लिया जाता है, खासकर बच्चे की मां को उसका नाम नहीं लेना चाहिए। इससे जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

पता होना चाहिए अर्थ

राशि नाम का खास महत्व है कि बच्चे का नाम राशि रखने से पहले उसका अर्थ पता होना चाहिए। राशि नाम रखने से आपका बच्चा भी वो गुण ले लेता है जो इसके अर्थ में समाहित होता है।

इसलिए राशि के अनुसार नाम रखा जाता है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

30 जुलाई के बाद तीन राशियों पर होगी पैसों की बरसात, युवा अवस्था में आएंगे मंगल