अक्सर आपने सुना होगा कि शरीर के लिए प्रोटीन काफी जरूरी होता है। लेकिन क्या आपको पता हैं कि प्रोटीन से क्या-क्या होता है।
डेली डाइट में प्रोटीन युक्त फूड्स को शामिल करना जरूरी है। प्रोटीन शरीर के विकास में अहम भूमिका निभाता है।
प्रोटीन युक्त भोजन करने से मसल्स ग्रोथ में मदद मिलती है। प्रोटीन वाला भोजन तेजी से मसल्स को बढ़ाने का काम करता है।
प्रोटीन युक्त भोजन करने से ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल में रहता है। दरअसल, ग्लूकोज के अवशोषण को धीमा करके शुगर के स्तर को नियंत्रित करता है।
प्रोटीन युक्त भोजन हड्डियों के लिए जरूरी होता है। पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन खाने से हड्डियों के निर्माण में मदद मिलती है।
प्रोटीन युक्त भोजन करने से इम्यूनिटी सिस्टम में भी सुधार होता है, जिसकी वजह से संक्रमण से लड़ने में आसानी होती है।
डाइट में प्रोटीन युक्त भोजन के लिए मांस, मछली, अंडे, दही, नट्स, सीड्स और टोफू को शामिल करें। एक बार में ज्यादा प्रोटीन न लें।