सावन में क्यों नहीं होती शादियां?


By Prakhar Pandey11, Jul 2023 04:09 PMnaidunia.com

सावन

4 जुलाई से सावन का महीना शुरु हो चुका है। सावन के महीने में कई कार्यों को करने को लेकर पाबंदियां होती है। आज हम आपको बताएंगे कि सावन के महीने में शादियां क्यों नहीं होती हैं?

भोलेनाथ

सावन का महीने भोलेनाथ का होता है। ऐसे में इस महीने में शिव जी की पूजा करने का विशेष महत्व होता है।

शादी

सावन के महीने में शादी नहीं की जाती हैं। सावन चातुर्मास में आता है और इस दौरान सभी देवी- देवता सो जाते हैं।

भगवान विष्णु

शादी- विवाह में ज्यादातर मंत्र भगवान विष्णु के पढ़े जाते है और इस महीने में वह उपलब्ध नहीं होते जिसके चलते शादियां नहीं करवाई जाती हैं।

शिव जी

सावन का महीना शिव जी को समर्पित होता है। शिव जी और पार्वती माता जैसी जोड़ी होने का आशीर्वाद जरूर दिया जाता हैं। लेकिन शिव जी शादी जैसे कार्यों में विष्णु जी जैसे सम्मिलित नहीं होते हैं।

गुस्सा

सावन के महीने में गुस्सा करना भी बेहद गलत माना जाता हैं। सावन के महीने में अपने जीवनसाथी के साथ झगड़ा करने से रिश्तों में दूरियां आती हैं।

मांगलिक कार्य

शादी के अलावा सावन में मुंडन कराने और अन्य चीजें खरीदने की अनुमति होती है। सावन के महीने में शादियां न होने की एकमात्र वजह देवी- देवताओं इस महीने में उपलब्ध न रहना हैं।

मलमास

सावन के अलावा इस साल 2023 में मलमास भी लगने वाला हैं। ऐसे में मलमास के महीने में तो हर प्रकार के मांगलिक कार्यों की मनाही होती हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गीता के ये उपदेश, डिप्रेशन को करेंगे दूर