गाय को पहली रोटी क्यों खिलानी चाहिए?


By Prakhar Pandey06, Jun 2024 10:00 AMnaidunia.com

गाय को प्राप्त है माता का दर्जा

हिंदू धर्म में गाय को माता का स्थान प्राप्त है। गाय की सेवा करने से सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

देवी-देवताओं का वास

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में गाय की सेवा करने सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और कार्यों में सफलता मिलती है।

शास्त्रों में विशेष स्थान

गाय को शास्त्रों में भी विशेष स्थान प्राप्त है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, घर की पहली रोटी गाय को खिलानी चाहिए। ऐसा करने से बहुत लाभ मिलते हैं।

पुण्य फलों की होती है प्राप्ति

गाय को पहली रोटी खिलाने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है और सुख-समृद्धि आती है। गाय की सेवा करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

नहीं होती है धन की कमी

पहली रोटी गाय को खिलाने के बाद ही भोजन ग्रहण करना चाहिए। यह उपाय करने से धन की कमी नहीं होती है।

परिवार में आती हैं खुशियां

वहीं, गाय को पहली रोटी खिलाने से घर में खुशियां आती हैं और परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं और आपस में प्रेम और सौहाद्र बना रहता है।

रोटी के साथ खिलाएं गुड़

गाय को कभी भी खाली रोटी नहीं खिलानी चाहिए। इसके लिए गाय को गुड़ खिलाना बहुत आवश्यक है। गुड़ रोटी खिलाने से गाय माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

आखिरी रोटी कुत्ते को खिलाएं

पहली रोटी गाय को खिलानी चाहिए और आखिरी रोटी कुत्ते को खिलानी चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

गाय को पहली रोटी खिलाने से ये लाभ मिलते हैं। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com

शनि जयंती पर बन रहा है अद्भुत संयोग, 5 राशियों पर बरसेगा धन