अधिकतर घरों में सुबह-शाम पूजा की जाती है, पूजा के दौरान दीपक भी जलाया जाता है। दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है, रोजाना घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से घर में खुशहाली आती है।
घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन में खुशहाली आती है।
मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से जीवन का अंधकार दूर होता है और सभी परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है।
ऐसी मान्यता है कि शाम के समय मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से घर का वास्तु दोष दूर होता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
वहीं यह भी माना जाता है कि शाम के समय मुख्य द्वार पर दीपक की रोशनी से माता लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं और धन संबंधियों परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
वहीं शाम के समय मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाने से राहु का दुष्प्रभाव भी कम होता है और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।
शाम में दीपक जलाते समय मुख्य दरवाजे के साथ-साथ मंदिर और तुलसी के पौधे के समीप भी दीपक जलाना चाहिए, ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है।
शाम के समय मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और सुख-समृद्धि का आगमन होता है, ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com