ऑफिस डेस्‍क पर खाना क्‍यों नहीं खाना चाहिए?


By Ayushi Singh22, Jun 2024 12:08 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र में कई ऐसे नियम बताए गए हैं, जिसका पालन ऑफिस में आगे बढ़ने के लिए करना चाहिए। लेकिन, कई बार सफलता हाथ नहीं लगती। ऐसा वास्तु दोष के कारण होता है। आइए जानते हैं कि ऑफिस डेस्‍क पर खाना क्‍यों नहीं खाना चाहिए-

वास्तु शास्त्र के अनुसार

वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे आसपास हमेशा सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रहता है और इसका प्रभाव हमारी जिंदगी पर भी पड़ता है।

किस भगवान का वास होता है?

ऑफिस डेस्‍क पर भगवान कुबेर और भगवान इंद्र विराजित होते हैं। यहां पर खाना खाने से वह नाराज हो सकते हैं।

करियर में रुकावट

अक्सर लोग अनजाने में ऑफिस की टेबल पर अनावश्यक चीजें खाते हैं और उसे साफ भी नहीं करते हैं। ऐसा करने से करियर में अस्थिरता आ जाती है और अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

मानसिक विकार

लोग ऑफिस डेस्‍क पर बैठकर खाना खाते हैं और उन्हें यह काफी आरामदायक लगता है। लेकिन, इसका असर दिमाग पर पड़ता है और सोचने की क्षमता कम होने लगती है।

ऑफिस में परेशानी

ऑफिस काम करने के लिए होता है। टेबल पर खाना खाने से ऑफिस में तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और आप हमेशा परेशान रह सकते हैं।

आती है दरिद्रता

ऑफिस की टेबल पर बैठकर खाना खाते हैं, तो इससे दरिद्रता आती है। यह दरिद्रता घर तक भी बनी रहती है, क्योंकि धन के देवता धनेश का वास डेस्‍क पर होता है।

घटता है मान- सम्मान

क्या आप जानते हैं कि ऑफिस डेस्‍क पर खाना खाने से मान-सम्मान भी कम होता है और ऑफिस से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

इन वजहों से ऑफिस डेस्‍क पर खाना नहीं खाना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इन 4 चीजों का दान