सावन में क्यों नहीं खाना चाहिए कढ़ी?


By Shivansh Shekhar11, Jul 2024 12:30 PMnaidunia.com

सावन का महीना

सावन के महीने को हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है। यह महीना पूरी तरह से भगवान शिव जी को समर्पित है।

खान-पान

वहीं, दूसरी ओर सावन के महीने में खान-पान से जुड़े कई सारे नियम हैं और इन्ही नियमों में से एक कढ़ी नहीं खाने का नियम है।

कढ़ी खाने से मना

आपको बता दें कि नियमों के मुताबिक, सावन महीने में कढ़ी खाने की मनाही होती है। आइए इन कारणों के बारे में जानते हैं।

दूध से बना

ऐसा माना जाता है दही और दूध भगवान शिव को अर्पित करते हैं। जिसके कारण इस महीने में दूध से बनी चीजों का सेवन वर्जित है।

दही का सेवन

कढ़ी बनाने के लिए दही का इस्तेमाल किया जाता है। जिसके चलते सावन के पावन महीने में कढ़ी खाने से मना किया जाता है।

घास उगना

इसका एक वैज्ञानिक कारण भी है। सावन के महीने में काफी बरसात होती है जिसके चलते भारी मात्रा में घास उग जाते हैं।

कीड़े लगना

बारिश के मौसम में घास पर कई प्रकार के कीड़े भी लग जाते हैं। ऐसे में जब गाय इसे खाती है, तो इसका असर दूध पर होता है।

दूध वाली चीजें वर्जित

यह भी एक कारण है, कि सावन महीने में दूध या दही से बनी चीजों को खाना वर्जित माना जाता है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कमर दर्द से परेशान है, तो रोज करें 4 योगासन