बर्फीली जगहों पर सांप क्यों नहीं होते हैं?


By Ritesh Mishra08, Jan 2025 01:44 PMnaidunia.com

सांप जिसे देखते ही लोगों के पसीने छूटने लगते हैं। इनके काटने से दुनिया भर में लाखों लोगों की मौत हो जाती है। आज हम इस लेख में जानेंगे कि सांप बर्फीली जगहों पर क्यों नहीं रहते हैं।

बर्फीली जगहों पर सांप

एक ओर जहां सांप गर्मी और बारिश में खूब देखने को मिलते हैं, वहीं सर्दियों में ये गायब हो जाते हैं। खास तौर पर ये बर्फीली जगहों पर नजर नहीं आते हैं।

सांप का शरीर

सांपों के शरीर का तापमान बाहरी वातावरण पर निर्धारित होता है। ठंड में सांप का शरीर काम नहीं कर पाता है।

गर्म रखने की क्षमता

सांपों के पास शरीर को गर्म रखने की क्षमता नहीं होती है। जिससे सांप ठंडी जगहों पर जीवित नहीं रह पाते हैं।

सांप

बता दें कि बर्फीली जगहों पर सांप गलती से भी नहीं भटकते हैं। इसी कारण अंटार्कटिका, ग्रीनलैंड, और आइसलैंड जैसे इलाकों में सांप नहीं पाए जाते हैं।

प्रतिकूल वातावरण

दुनिया के कुछ देशों में बिल्कुल भी सांप नहीं पाए जाते हैं। जिसमें आयरलैंड, आइसलैंड, न्यूजीलैंड और अंटार्कटिका शामिल हैं। इन देशों का वातावरण सांपों के लिए प्रतिकूल होता है।

हाइबरनेशन

ठंड के दिनों में सांप हाइबरनेशन यानी शीतनिद्रा में होते हैं। इस दौरान वो पूरे दिन सोते हैं और ऊर्जा का कम इस्तेमाल करते हैं।

नहीं बचती जान

बर्फीली जगहों का तापमान इतना कम होता है कि हाइबरनेशन करने के बाद भी सांपों की जान नहीं बचती है। इसलिए सांप बर्फीली जगहों पर नहीं रहते हैं।

इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunuia.com

White Hair: उम्र से पहले बाल क्यों होते हैं सफेद?