अगर आपको बार-बार थकान की समस्या महसूस होती है, तो इसके कई कारण हो सकते हैं। आज हम उन्हीं 6 मुख्य कारणों के बारे में बताएंगे-
कई लोगों को छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेने की आदत होती है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या के शिकार हैं, तो थकान की समस्या हो सकती है।
अगर आपके शरीर में विटामिन डी, बी-12 और आयरन की कमी है, तो लगातार आपको थकान की समस्या हो सकती है।
हमें दिन में करीब 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। ऐसे में अगर आप कम नींद लेते हैं, तो इससे आपको थकान महसूस हो सकती है।
अगर आप ज्यादा जंक फूड्स का सेवन करते हैं, तो इससे आपको थकान की समस्या हो सकती है।
कई लोगों को एक्सरसाइज ना करने की आदत होती है। जिसके कारण शरीर में थकान महसूस हो सकती है।
थकान आमतौर पर थॉयराइड, डायबिटीज और एनीमिया के कारण हो सकती है। इसलिए, ज्यादा थकान होने पर एक बार डॉक्टर से जरूर जांच कराएं।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com