क्रिकेट का खेल भारत में बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। आपने यह देखा होगा कि इस खेल में 3 स्टंप्स का इस्तेमाल किया जाता है।
क्रिकेट के खेल में आखिर ऐसा क्या है जिसके कारण केवल तीन ही स्टंप्स लगाकर यह खेल खेला जाता है। आइए जानते हैं।
आपको शायद ही इस बात की जानकारी होगी कि पहले के जमाने में केवल 2 स्टंप्स ही मैदान पर लगाकर यह खेल खेला जाता था।
लेकिन 2 स्टंप्स लगाने के चलते दोनों के बीच काफी ज्यादा गैप हो जाता था, जिसके चलते इस खेल में उतना मजा नहीं आता था।
क्रीज पर 2 स्टंप्स होने की वजह से जब कोई बल्लेबाज आउट होता था, तब इसका पता लगा पाना आसान नहीं होता था।
क्रीज पर 2 स्टंप्स होने की वजह से जब कोई बल्लेबाज आउट होता था, तब इसका पता लगा पाना आसान नहीं होता था।
मॉडर्न कॉन्सेप्ट के अनुसार, बाहर के 2 स्टंप्स जो होते हैं वो एक ऑफ साइड तथा दूसरा लेग साइड का साइन देते हैं।
बहुत समय बाद इस खेल में तीसरा यानी मिडिल स्टंप आया, जिससे बॉल जब स्टंप के बीच गैप से निकले तो ऐसे में बैट्समैन के आउट होने पर पता चले।
इसी वजह से तीसरे स्टंप का नाम मिडिल स्टंप रखा गया। इससे अंपायर को आउट होने पर डिसीजन लेने में ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है।