क्यों नहीं हैं ब्रह्मा जी का मंदिर? जानिए


By Prakhar Pandey18, Aug 2023 08:51 AMnaidunia.com

ब्रह्मा जी

भारतीय संस्कृति में ब्रह्मा, विष्णु और महेश को इस सृष्टि का रचयिता और संहारक के रूप में जाना जाता है। आइए जानते हैं ब्रह्मा जी का कोई मंदिर क्यों नहीं है ?

मंदिर

ब्रह्मा, विष्णु और महेश में शिव जी और विष्णु भगवान का मंदिर बनाया गया हैं और उनकी विधिवत पूजा भी की जाती हैं। लेकिन ब्रह्मा जी का न तो कोई मंदिर सुनने में आता है और न ही उनकी पूजा की जाती है।

पूजा-पाठ

अक्सर धार्मिक ग्रंथों को पढ़ते हुए ब्रह्मा जा का उल्लेख तो आता ही है। युद्धों में ब्रह्मास्त्र अस्त्र का नाम तो आप सबने सुना ही होगा।

रचनाकार

हिंदू धर्म में इस बात का उल्लेख मिलता हैं कि ब्रह्मा जी इस संसार के रचनाकार है। उन्हें इस संसार का रचयिता माना जाता हैं।

यज्ञ

भगवान ब्रह्मा कमल का फूल लिए हुए यज्ञ के लिए उचित स्थान की तलाश कर रहे थे। उसी वक्त उनके हाथ से कमल का फूल गिर गया और ब्रह्म पुष्कर, विष्णु पुष्कर और शिव पुष्कर नाम के तीन झड़ने बन गए।

विवाह

ब्रह्मा जी ने यही यज्ञ का निर्णय लिया, इस दौरान उनकी पत्नी सावित्री का होना बेहद जरूरी था। लेकिन शुभ मुहूर्त बीता जा रहा था जिसके चलते उन्होंने वहां मौजूद एक सुंदर स्त्री से विवाह कर लिया और यह संपन्न किया।

श्राप

मां सावित्री को जब इस विवाह के बारे में पता चला तो उन्होंने नाराज होकर ब्रह्मा जी को श्राप दिया की सृष्टि के रचयिता की अब कभी पूजा नहीं होगी। इसी श्राप के चलते पूरी दुनिया में ब्रह्मा जी का एकमात्र मंदिर सिर्फ पुष्कर में स्थित हैं।

एकमात्र मंदिर

राजस्थान के पुष्कर में ब्रह्मा जी का एकमात्र मंदिर स्थित है। इस तीर्थस्थल को हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों में गिना जाता है। यह पूरे विश्व में इकलौता ब्रह्मा जी का मंदिर हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन 5 चीजों को न करें दान, जीवन में बढ़ेंगी मुश्किलें