वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर को ही चुकी है। वर्ल्ड कप के लिए 45 दिनों का समय रखा गया है जिसमें 49 मैच खेले जाएंगे।
भारत और पाकिस्तान का मैच हमेशा रोमांचक होता है। क्योंकि, इस मैच पर भारत और पाकिस्तान ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की निगाहें होती है।
Ind-Pak की टक्कर 14 अक्टूबर यानी आज देखने को मिलेगा। दोनों ही टीमें लगातार दो मुकाबले जीतकर आमने-सामने होंगी।
दुनिया भर के तमाम क्रिकेट प्रेमी इस मैच का इंतजार काफी बेसब्री से कर रहे हैं। लोग अपनी अलग-अलग राय दे रहे हैं।
भारत समेत दुनियाभर के लोग ज्योतिष गणना पर भरोसा करते हैं। ऐसे में 14 अक्टूबर को होने वाले मैच में यह गणना क्या कहती है आइए जानते हैं।
भारत समेत दुनियाभर के लोग ज्योतिष गणना पर भरोसा करते हैं। ऐसे में 14 अक्टूबर को होने वाले मैच में यह गणना क्या कहती है आइए जानते हैं।
14 अक्टूबर को इस महामुकाबले पर सूर्य ग्रहण का साया पड़ने वाला है लेकिन इसका असर भारत पर नहीं होगा।
ज्योतिष के मुताबिक भारत को पाक पर जीत दिलाने में गुरु की भूमिका अहम रही है। इस बार भी ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसी ही रहने वाली है।
ज्योतिष के मुताबिक मंगल ग्रह खेल के मैदान का प्रबल प्रतिनिधित्व करता है। 3 अक्टूबर को मंगल कन्या राशि में प्रवेश कर चुके हैं और शनि मंगल के नक्षत्र धनिष्ठा में हैं।