हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। मान्यताओं के अनुसार वास्तु के नियमों को फॉलो करने से घर में सुख-शांति और धन का लाभ होता है।
अपने देखा होगा कि पूजा घर में पानी रखा रहता है लेकिन आपको इसके पीछे का कारण पता है? अगर नही तो चलिए जानते है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूजा घर में जल रखने से पवित्रता बनी रहती है इसलिए लोटे में पानी रखते है।
देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए मंदिर में रखें जल में तुलसी के पत्ते रखे जाते है।
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक जल की पूजा वरुण देव के रूप में होती है इसलिए पूजा घर में जल रखते है।
पूजा घर में जल रखने से घर में सुख-शांति बनी रहती है साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का भी वास होता है।
वास्तु के अनुसार पूजा घर में जल की स्थापना तांबे के बर्तन में ईशान कोण में रखकर करें।