सावन के महीने को हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है। यह महीना पूरी तरह से भगवान शिव जी को समर्पित है।
वहीं, दूसरी ओर सावन के महीने में खान-पान से जुड़े कई सारे नियम हैं और इन्ही नियमों में से एक कढ़ी नहीं खाने का नियम है।
आपको बता दें कि नियमों के मुताबिक, सावन महीने में कढ़ी खाने की मनाही होती है। आइए इन कारणों के बारे में जानते हैं।
ऐसा माना जाता है दही और दूध भगवान शिव को अर्पित करते हैं। जिसके कारण इस महीने में दूध से बनी चीजों का सेवन वर्जित है।
कढ़ी बनाने के लिए दही का इस्तेमाल किया जाता है। जिसके चलते सावन के पावन महीने में कढ़ी खाने से मना किया जाता है।
इसका एक वैज्ञानिक कारण भी है। सावन के महीने में काफी बरसात होती है जिसके चलते भारी मात्रा में घास उग जाते हैं।
बारिश के मौसम में घास पर कई प्रकार के कीड़े भी लग जाते हैं। ऐसे में जब गाय इसे खाती है, तो इसका असर दूध पर होता है।
यह भी एक कारण है कि सावन महीने में दूध या दही से बनी चीजों को खाना वर्जित माना जाता है।