शाम को झाड़ू करने से क्या होता है?


By Sahil19, Apr 2024 11:33 AMnaidunia.com

झाड़ू करने के नियम

वास्तु शास्त्र में झाड़ू लगाने से जुड़े कुछ नियम बताए गए हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, झाड़ू में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। यही कारण है कि इसका प्रभाव सुख-समृद्धि पर पड़ता है।

शाम को झाड़ू करने की मनाही

कुछ लोग शाम के समय घर में झाड़ू लगाने की भूल कर देते हैं। हालांकि, वास्तु शास्त्र में इस समय झाड़ू लगाने की मनाही होती है।

मां लक्ष्मी होती हैं नाराज

पौराणिक कथाओं की मानें तो शाम के समय 6 से 7 के बीच धन की देवी का घर में आगमन होता है। इस समय झाड़ू लगाने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

धन हानि का होता है खतरा

शाम के समय झाड़ू लगाने से धन हानि का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल, मां लक्ष्मी के नाराज होने से आपको पैसों की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।

दुर्भाग्य का सूचक

धार्मिक मान्यता के अनुसार, शाम के समय झाड़ू लगाने से दुर्भाग्य बढ़ता है। कार्यों में मिल रही सफलता में अचानक बाधा आने लगती है।

शाम को कूड़ा न फेंके

यदि आपका घर कुछ दिनों से बंद था और शाम को सफाई करनी ही जरूरी है तो झाड़ू लगाकर कूड़ा बाहर न फेंके।

सुबह ही करें सफाई

झाड़ू लगाने का शुभ समय सुबह का होता है। सुख-समृद्धि बढ़ाने के लिए आपको सुबह के समय ही झाड़ू लगाना चाहिए।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई तमाम सूचना धार्मिक मान्यता पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से कोई भी दावा नहीं किया जा रहा है।

आज हमने झाड़ू लगाने से जुड़े नियमों को लेकर बात की। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

हाथ से गिर जाएं ये 5 चीजें तो समझ लें पीछा करेंगी मुश्किलें