बेटी की विदाई के बाद तुरंत घर में क्यों नहीं लगाते झाड़ू? जानें


By Prakhar Pandey20, Nov 2023 06:20 PMnaidunia.com

विदाई का पल

विदाई का पल किसी भी मां-बाप के लिए सबसे कठिन समय होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में झाड़ू क्यों नहीं लगाई जाती है। आइए जानते है।

शादी की रस्में

शादी की रस्मों को सालों से निभाया जा रहा है। शादी की रस्मों के बिना कभी भी विवाह सफल नहीं माना जाता है। ऐसी ही एक रस्म होती हैं, विदाई के बाद झाड़ू न लगाने की।

वैवाहिक जीवन

विदाई के तुरंत बाद घर में झाड़ू लगाने से बेटी का वैवाहिक जीवन समस्याओं में घिर सकता है। ऐसे में इससे बचना जरूरी हो जाता है।

नकारात्मकता

दुल्हन के घर से निकलने के बाद झाड़ू लगाने से सकारात्मक ऊर्जा में बाधा में पड़ती है। ऐसा करने से नकारात्मकता फैलने लगती है।

अपशगुन

विदाई के दौरान, बेटी के प्रति मां-बाप की प्यार और भावनाएं अपने उफान पर होती है। ऐसे में झाड़ू लगाना अपशगुन माना गया है।

सौभाग्य होता है दूर

अगर आप विदाई के तुरंत बाद झाड़ू लगा देते है तो यह दिखाता है कि आप दोबारा अपनी बेटी को घर में नहीं बुलाना चाहते। विदाई के दौरान यह काम करने से बेटी के सौभाग्य दूर हो सकता है।

गलत संकेत

ज्योतिष के मुताबिक, मृत्यु के बाद जब शव की घर से विदाई हो जाती है तब घर में झाड़ू लगाई जाती है। ऐसा करने की वजह घर की शुद्धि होती है। यही काम अगर आप अपनी बेटी की विदाई पर करते है तो वह बड़ी मुश्किल में पड़ सकती है।

तर्पण के समान

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, अगर व्यक्ति घर से बाहर निकले और उसके निकलते ही घर में झाड़ू लगा दी जाएं तो वह तर्पण के समान माना जाता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Kesar Tricks: केसर को पानी में मिलाकर नहाने से मिलते है ये 6 फायदे