अगर आपको कानों में सांय-सांय की आवाज सुनाई देती है, तो ये कई कारणों से हो सकती है। ऐसे में समय रहते डॉक्टर से सम्पर्क करना जरूरी है।
अगर आपके कानों में इंफ्केशन हो रहा है, तो ऐसे में सांय-सांय की आवाज सुनाई दे सकती है। इसलिए, इसे बिल्कुल इग्नोर ना करें।
कई बार लंबे समय तक कानों को साफ ना करने की वजह से सांय-सांय की आवाज आ सकती है। इसलिए, कानों को जरूर साफ रखें।
शरीर में ब्लड प्रेशर बढ़ गया है, तो ऐसे में कानों में सांय-सांय की आवाज सुनाई देने की समस्या हो सकती है।
लंबे समय तक ज्यादा शोर सुनने के कारण आपके कानों में सांय-सांय की आवाज आ सकती है। इसलिए, तेज संगीत या शोर वाली जगहों पर जानें से बचें।
कई बार ज्यादा तनाव या चिंता करते हैं, तो ऐसे में आपके दिमाग पर असर हो सकता है। जिसके कारण कानों में सांय-सांय की आवाज सुनाई दे सकती है।
अगर आपको ये 4 लक्षण दिखाई देते हैं, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com