बिल्ली को घर में क्यों नहीं पालना चाहिए?


By Ayushi Singh11, Jul 2024 12:00 PMnaidunia.com

अक्सर लोग घर में बिल्लियों को पालते हैं, जिससे उनके घर में किसी प्रकार की धन की कमी न हो। लेकिन, कई लोगों को इसके बारे में नहीं पता है कि बिल्ली को घर में क्यों नहीं पालते हैं-

होता है अशुभ

बिल्ली को घर में पालना अशुभ होता है, क्योंकि जिस जगह बिल्ली रहती है, वहां नकारात्मक शक्तियां और नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय हो जाती हैं।

पड़ सकता है बुरा असर

घर में बिल्ली होने से घर के सदस्यों पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में बिल्ली पाली जाती है या फिर घर में बार-बार आती है, तो यह एक अशुभ संकेत हो सकता है।

होने लगते हैं राहु ग्रह कमजोर

बिल्ली के घर में होने से कुंडली में राहु ग्रह कमजोर होने लगते हैं और घर के सदस्यों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार

ऐसा माना जाता है कि जिस घर में बिल्ली पाली जाती है या फिर घर में बिल्ली बार-बार आती है, तो यह एक अशुभ संकेत हो सकता है।

कौन-सी बिल्ली अशुभ है?

ऐसा माना जाता है कि काली बिल्ली काली शक्तियों का प्रतीक होती है। काली बिल्ली मार्ग काट जाए तो अपशकुन होता है। ऐसे में जरूरी काम में अड़चन आने लगती हैं।

बिल्ली टकरा जाए

काली बिल्ली टकरा जाए या हमला करें, तो यह व्यक्ति के जीवन में संकट आने का प्रतीक होता है। इससे जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

इसलिए, बिल्ली को घर में नहीं पालना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

सीता माता के ये उपदेश हर स्त्री को जीवन में उतारने चाहिए