IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ विराट बनाएंगे महारिकॉर्ड


By Shivansh Shekhar31, Oct 2023 03:45 PMnaidunia.com

भारत बनाम श्रीलंका

टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 का अपने 7वें मुकाबले में 1996 के विश्व चैंपियन श्रीलंका से भिड़ने के लिए मुंबई पहुंच चुकी है।

2 नवंबर को टक्कर

दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 2 नवंबर को आपस में भिड़ने वाली है, जिसे लेकर दोनों टीमें कड़ी अभ्यास कर रही है।

कोहली पर नजर

इस बड़े मुकाबले में एक बार फिर से सभी की नजरें किंग कोहली पर होंगी, क्योंकि विराट सचिन के रिकॉर्ड के बेहद ही करीब खड़े हैं।

डक आउट हुए थे विराट

पिछले मुकाबले की बात करें तो इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली बिना खाता खोले ही आउट हुए थे, जिसके चलते उनके रिकॉर्ड का इंतजार बढ़ गया।

वानखेड़े में रचेंगे इतिहास

अब दर्शक उनके 49वें शतक का इंतजार वानखेड़े के मैदान पर करेंगे, जहां उन्होंने कई बड़ी पारियां भी खेली है और टीम को जिताया है।

वानखेड़े में रचेंगे इतिहास

अब दर्शक उनके 49वें शतक का इंतजार वानखेड़े के मैदान पर करेंगे, जहां उन्होंने कई बड़ी पारियां भी खेली है और टीम को जिताया है।

सचिन से 1 अंक दूर

वनडे मुकाबले में शतक की बात करें तो सचिन तेंदुलकर के नाम कुल 49 शतक है, वहीं विराट 48 शतक लगाकर बेहद किनारे हैं।

शतक से चूके थे कोहली

कोहली का 49वें शतक का इंतजार उसी दिन खत्म हो जाता जिस दिन न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 96 रन बनाए थे, लेकिन यह नहीं हो सका।

मचेगा शोर

विराट के इस रिकॉर्डतोड़ शतक के लिए 2 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े में शोर मचने वाला है। ये कारनामा वह बखूबी कर सकते हैं।  

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

PAK vs BAN: पाक के लिए करो या मरो जैसा हाल, बांग्लादेश से टक्कर