सर्दियों के दिनों में स्किन का ड्राई होना आम समस्या है। इससे बचने के लिए आपको कुछ आसान से उपायों को अपनाना होगा।
स्किन की ड्राईनेस को कम करने के लिए रात के समय सोने से पहले चेहरे पर घी लगाएं। ऐसा नियमित करने से चेहरे पर निखार भी आएगा।
ठंड के दिनों में सभी गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं। हालांकि, आपको अपना चेहरा गर्म पानी से धोने से बचना चाहिए।
स्किन को मॉइस्चराइज रखने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल भी आप कर सकती हैं। इसे त्वचा पर अप्लाई करने से कई अन्य परेशानियां भी कम हो जाएंगी।
स्किन को हाइड्रेट रखने का काम एलोवेरा करता है। सर्दियों के दिनों में आप सप्ताह में दो बार तक इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्किन से संबंधित समस्याओं के लिए सीरम भी असरदार है। खासकर ठंड के दिनों में सीरम को त्वचा पर लगाने से कई फायदे मिलते हैं।
चेहरे को हाइड्रेट रखने के लिए आप क्लींजिंग ऑयल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसका इस्तेमाल करने से चेहरे की सफाई अच्छे से हो पाती है।
रूखी त्वचा की देखभाल करने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीना जरूरी है। खासकर ठंड के दिनों में शरीर को अधिक पानी की आवश्यकता होती है।